मिशन समरथ के नतीजे उत्साहजनक: बैंस
26-Feb-2024 08:18 PM 1270
चंडीगढ़, 26 फरवरी (संवाददाता) पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार कहा कि मिशन समरथ के नतीजे बहुत उत्साहजनक रहे हैं। श्री बैंस ने सोमवार को यहाँ महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक ऐडमिनस्ट्रेशन के हॉल में आयोजित मिशन समरथ सम्बन्धी कार्यशाला पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की भर्ती से लेकर स्कूलों की चार दीवारी, सफ़ाई का प्रबंध, फर्नीचर आदि का प्रबंध किया गया है, जिससे स्कूलों का माहौल बदला है, वहीं साथ ही विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से स्कूलों में अच्छे बदलाव देखने को मिल रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^