राठी की गोली मारकर हत्या करना बेहद दुखद
26-Feb-2024 07:54 PM 5568
चंडीगढ़, 26 फरवरी(संवाददाता) हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके एक साथी की गोली मारकर हत्या करना बेहद दुखद एवं निंदनीय है। श्री गर्ग ने सोमवार कहा कि राज्य में लगातार हत्या, लूटपाट, फिरौती और अपहरण होने से प्रदेश की जनता भयभीत है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जबकि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की दिनदहाड़े लगभग 30 राउंड फायरिंग कर राठी और एक साथी की हत्या करना यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^