मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें
21-Feb-2024 10:19 PM 7877
भोपाल, 21 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण भी होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव आज शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में आगामी 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए विभिन्न मंत्रियों ने कार्यक्रम के संबंध में सुझाव दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^