मोदी का यादव ने माना आभार
18-Feb-2024 11:29 PM 7777
भोपाल, 18 फरवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग श्यामपुर से सबलगढ़ खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 2- लेन उन्नयन कार्य के लिए हाईब्रीड एन्युइटी मोड के तहत 1079.77 करोड़ रुपए की लागत की स्वीकृति देने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आभार माना। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुगम आवागमन से प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस परियोजना से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^