मोदी द्वारा दी गई 22 परियोजनाओं की सौगात से प्रदेश के विकास को मिलेगी गति: शर्मा
11-Feb-2024 10:44 PM 5742
भोपाल, 11 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन विकास की दृष्टि से मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झाबुआ पधारकर 7550 करोड़ रूपए की 22 विकास परियोजनाओं के माध्यम से जनता को विकास की कई सौगात दी है। श्री शर्मा ने इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया और कहा कि मध्यप्रदेश में विकास की ये विभिन्न परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी का उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित कर उन्हें गौरव और सम्मान देने का कार्य किया है। परियोजनाओं के भूमिपूजन-लोकार्पण से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^