मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद
11-Feb-2024 11:30 PM 3594
झाबुआ, 11 फरवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के झाबुआ में जनजातीय महासम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। श्री मोदी ने आहार अनुदान योजना के हितग्राही गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^