मोदी की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से देश के किसानों का बदला जीवन-पूनियां
24-Feb-2024 11:09 PM 6482
जोधपुर, 24 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में लागू की गयी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों के जीवन में बदलाव आया है। डा पूनियां शनिवार को भारतीय समाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद्, नयी दिल्ली एवं जेएनवीयू, जोधपुर, भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे।। उन्होंने कहा कि इस योजना ने देश के किसानों का जीवन बदलने का काम किया है और ड्रिप या स्प्रिंकलर सिंचाई के जरिए नवाचार भी हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^