मोदी की सफल विदेश नीति से पाकिस्तान पूरे विश्व में अलग थलग पड़ा:असीम
09-May-2025 06:30 PM 7450
देवरिया,09 मई(संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री और पूर्व पुलिस महानिदेशक असीम अरूण ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल विदेश नीति का परिणाम है कि आज पाकिस्तान पूरे विश्व में अलग थलग पड़ गया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंत्री श्री अरूण ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि भारत की इस धरती ने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है। जिन्होंने घास की रोटी खाना मंजूर किया लेकिन,मुगलों की अधीनता मंजूर नहीं की तथा वीरतापूर्वक दुश्मनों का सामना किया और देश पर आंच नहीं आने दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^