वरूण गांधी ने सराहा मोदी के नेतृत्व को और की सेना के साथ खड़े होने की अपील
09-May-2025 06:26 PM 8448
पीलीभीत 09 मई (संवाददाता)पीलीभीत के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने एक लंबे अरसे के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किये अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और देश के नागरिकों से सेना के साथ एकजुट होने की अपील की। उनकी यह पोस्ट 28 मार्च 2024 के बाद अब देखने में आयी है। श्री गांधी ने अपने संदेश में देश के नागरिकों से सेना के साथ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि यह दो विचारधाराओं का टकराव है। एक तरफ भारत है,जो मानवता, शांति और लोकतंत्र का प्रतीक है। दूसरी तरफ पाकिस्तान है जो कट्टरता, अस्थिरता और आतंक का प्रतीक बन चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^