मोदी ने शिवराज को जन्मदिन की दी बधाई
05-Mar-2022 10:10 AM 4920
भोपाल, 05 मार्च (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। श्री मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री चौहान को वे जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक योग्यता और विनम्रता के जरिए अनगिनत जनमानस के बीच एक खास स्थान बनाया है। वे उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ट्वीट के जरिए श्री चौहान को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए सोपान तय करेगा। अनेक केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अलावा राज्य के भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने श्री चौहान को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी श्री चौहान के जन्मदिन पर बधाई दी हैं। श्री चौहान को बधाई देने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हैं। तिरेसठ वर्षीय श्री चौहान ने जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी नेताओं और लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित ट्वीट के माध्यम से किया है। उनके जन्मदिन पर आज मध्यप्रदेश में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा ने बैनर पोस्टर नहीं लगाकर प्रकृति के संरक्षण में योगदान करने का तय किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^