शिवराज आज उत्तरप्रदेश की दो विधानसभाओं में करेंगे जनसभा
04-Mar-2022 01:52 PM 4333
भोपाल, 04 मार्च (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तरप्रदेश के चंदौली और सोनभद्र जिलों की दो विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री चौहान चंदौली की सकलडीहा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी और सोनभद्र की ओबरा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी संजय गोंड के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके पहले श्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि वे आज उत्तरप्रदेश की पुण्यधरा पर सकलडीहा और ओबरा विधानसभा क्षेत्रों में उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में अपने विचार साझा करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^