मोदी रविवार को लखनादौन और खंडवा में चुनावी सभा लेंगे
04-Nov-2023 10:02 PM 8342
भोपाल, 04 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को सिवनी जिले के लखनादौन और खंडवा में संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज यहां बताया कि श्री मोदी दिन में लगभग बारह बजे लखनादौन में और फिर साढ़े तीन बजे खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^