मोदी सरकार यूक्रेन में युद्ध में फंसे छात्रों को लाने का कर रही हर प्रयास-विष्णुदत्त
02-Mar-2022 09:00 PM 8858
भोपाल, 02 मार्च (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे छात्रों को देश लाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। श्री शर्मा ने यूक्रेन में फंसी कटनी निवासी सुनिधि के आज सुबह जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विडियो काल से बातचीत की। सुनिधि ने प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का आभार जताया। सुनिधि के परिजनों ने श्री शर्मा के प्रयासों की सराहना की। भाजपा अध्यक्ष ने सुनिधि की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन से फोन पर चर्चा की थी। श्री शर्मा ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को सकुशल वापस लाने के लिए कटिबद्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^