जबलपुर में डेंगू पीडित 50 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती
23-Aug-2021 05:35 PM 4975
आयोग ने मुख्य सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा सेवाएं से दो सप्ताह में मांगा जवाब जबलपुर के विक्टोरिया अस्प्ताल में इन दिनों डेंगू से बीमार मरीजों की संख्या 53 है। माना जा रहा है कि यह संख्या और ज्यादा हो सकती है, क्योंकि निजी डाक्टरों के पास भी बडी संख्या में मरीज पंहुच रहे हैं। जबलपुर शहर के जिला विक्टोरिया अस्पताल सहित शहर के विभिन्न प्रायवेट हास्पिटल्स की ओपीडी में डेंगू का टेस्ट व इलाज कराने वालों की भीड़ बढती ही जा रही है। नगर निगम द्वारा जिन घरों में दूसरी बार डेंगू का लार्वा मिल रहा है, उन घरों पर 200 रूपये फाईन किया जा रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों पर स्वसंज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य सचिव, म.प्र. शासन तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, स्वास्थ्य सेवाएं से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने इन अधिकारियों से पूछा है कि राज्य में डेंगू नियंत्रण को लेकर क्या व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की गई हैं ? mp human rights..///..more-than-50-dengue-patients-hospitalized-in-jabalpur-312885
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^