मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया , कहा- 6 महीने में स्कूलों में रिक्त पड़े 37 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे
15-Aug-2022 07:36 PM 2475
रांची, 15 अगस्त (AGENCY) देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में आज यहां झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य के 37 हजार से अधिक पद रिक्त है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर 6 महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं बिजली क्षेत्र में निरंतर सुधार के साथ ही राज्य के शहरी क्षेत्र को हरा-भरा बनाये रखने के लिए एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^