नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
14-Aug-2022 08:44 PM 1751
पटना 14 अगस्त (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुये कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सब को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे और देश का नाम दुनिया में रोशन करते रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^