मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना संक्रमित
10-Jan-2022 07:28 PM 6527
पटना 10 जनवरी (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट कर श्री कुमार के संक्रमित होने की जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि कोरोना जांच में श्री कुमार पॉजिटिव पाए गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में है। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के दौरान छह फरियादी, अधिकारियों के लिए भोजन बनाने वाले होटल के पांच कर्मचारियों और तीन पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व सभी मंत्रियों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री समेत पांच मंत्री पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के आवासीय परिसर में काम करने वालों की भी जांच की गई थी, जिसमें 36 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^