मुम्बा को हराकर प्लेऑफ में पहुंचे गुजरात जाएंट्स
19-Feb-2022 10:55 PM 1649
बेंगलुरु, 19 फरवरी (AGENCY) गुजरात जाएंट्स ने 10वीं जीत के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है। गुजरात ने शनिवार को खेले गए सीजन के 131वें मैच में यू मुम्बा को 36-33 से हराया। मुम्बा पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर थे। उसकी हार के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स के भी आगे जाने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। छह टीमों को अगले दौर में जाना है और इसका टिकट हासिल करने वाली गुजरात पांचवीं टीम है। अब जो एक स्थान बचा है, पर हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पल्टन में से किसी एक हक होगा। हरियाणा अगर पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीते तो वे आगे जाएंगे और अगर हारे तो पल्टन की चांदी होगी। गुजरात के लिए इस अहम मैच में एचएच राकेश ने 13 अंक जुटाए। इसके अलावा महेंदर राजपूत सात तथा डिफेंस में गिरीश एर्नाक ने हाई-5 लगाया। मुम्बा के लिए वी. अजीत कुमार ने 11 अंक लिए जबकि शिवम ने आठ अंक बनाए। मुम्बा को सीजन की 10वीं हार मिली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^