मुंबई सिटी के खिलाफ चेन्नई की डिफेंस की होगी कड़ी परीक्षा
14-Dec-2021 07:06 PM 2767
फातोरदा, 14 दिसम्बर(AGENCY) () हीरो इंडियन प्रीमियर लीग (आईएसएल) 2021-22 में अब तक अपराजित चल रही चेन्नइयन एफसी को मुंबई सिटी एफसी का विजय अभियान थामने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शानदार फुटबाल खेल रहीं इन दोनों टीमों के बीच बुधवार को फातोरदा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के रोमांच से भरपूर होने की संभावना है। मौजूदा चैम्पियन मुंबई अब तक खेले पांच मैचों में से चार जीत चुका है और 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, चेन्नइयन चार मैचों से आठ अंक हासिल करके चौथे स्थान पर है। चेन्नइयन ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। उसके खाते में दो जीत और दो ड्रा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^