मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर वागड़ अंचल में रविवार एवं सोमवार को होगी जनजाति समाज की गौरव पदयात्रा
23-Jul-2022 10:56 PM 1621
जयपुर 23 जुलाई (AGENCY) देश की पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर राजस्थान के वागड़ अंचल में रविवार एवं सोमवार को जनजाति समाज गौरव पदयात्रा का आयोजन करेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां इस पदयात्रा में शामिल होंगे, जिसमें वह जनजाति समाज के लोगों के साथ लगभग 41 किलोमीटर पैदल चलकर श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने और उनकी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करेंगे। डा पूनियां बांसवाड़ा जिले में रविवार को सुबह आठ बजे मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा में शामिल होंगे और 25 जुलाई को दोपहर बारह बजे इस पदयात्रा का डूंगरपुर जिले में बेणेश्वर धाम पर समापन होगा, जहां जनजाति समाज के लोगों के साथ एलईडी स्क्रीन पर डॉ.पूनियां श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति पद शपथ ग्रहण समारोह को देखेंगे। वह दो दिवसीय वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा के दौरान जनजाति समाज के लोगों के साथ संवाद करेंगेऔर केंद्र सरकार की जनजाति समाज के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^