मुर्मू से मिलकर दीया ने दी जीत की बधाई
24-Jul-2022 07:17 PM 5933
जयपुर 24 जुलाई (AGENCY) राजस्थान में राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद दीया कुमारी ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज मिलकर उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती दीया कुमारी ने नई दिल्ली में श्रीमती मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। वह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सैनिक स्कूल जल्द खोले जाने एवं ब्यावर में ईसीएचएस कैंटीन व पॉलीक्लिनिक जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है उसे जल्द खुलवाए जाने का आग्रह किया। इस पर श्री सिंह ने उन्हें इस संबंध में जल्द कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^