नाइजीरिया में फंसे कामगारों के लिए प्रभावी कदम: प्रमोद तिवारी
28-May-2023 09:38 PM 1351
प्रयागराज,28 मई (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नाइजीरिया में संविदा पर काम करने को भेजने वाली कंपनी के लापता होने से बंधक बनाए गये सैकडों भारतीय मजदूरों की बेहतरी के लिए विदेश मंत्रालय ने अबुजा स्थित भारतीय उच्चायोग से प्रभावी कदम और हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। श्री तिवारी ने रविवार को जारी अपने एक बयान में कहा है कि नाइजीरिया में मजदूरी के लिए एक कंपनी की संविदा पर उत्तर प्रदेश समेत आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लगभग 140 मजदूर गये हैं। उन्होंने लिखा है कि जिस कंपनी ने वहां मजदूरी के लिए कामगारों को संविदा पर भेजवाया था, वह लापता हो गयी है। ऐसी स्थित में सभी मजदूरों के सामने बडी समस्या उत्पन्न हो गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^