नारे लगाने के लिए मस्जिदों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए : अंद्राबी
02-May-2022 08:19 PM 7709
श्रीनगर 02 मई (AGENCY) जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दर्शन अंद्राबी ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए मस्जिदों और दरगाहों का इस्तेमाल नारेबाजी के लिए नहीं किया जाना चाहिए। श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुश्री अंद्राबी ने कहा कि मस्जिदें और दरगाह नारे लगाने के लिए नहीं बने हैं। मस्जिदों में शांति भंग करने के लिए जनता खुद जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने को लेकर अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद और प्रशासन में आम सहमति नहीं बन पाई है। दरअसल अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने रविवार को आरोप लगाया कि ईद की नमाज अदा करने के लिए अधिकारियों द्वारा ‘अनुचित शर्तें’ लगाई जा रही हैं। सुश्री अंद्राबी ने कहा कि प्रशासन ने ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने का मौका देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि जामिया मस्जिद में सामान्य नमाज शांतिपूर्ण और नियमित रूप से हो। उन्होंने कहा, “यह लोगों के हाथ में है कि वे मस्जिद में नारेबाजी न करें। मस्जिद और मंदिर नारे लगाने के लिए नहीं हैं। मस्जिद में शांति भंग करने के लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं।” उन्होंने कहा,“कठिन परिस्थिति में हम शांति की ओर आगे बढ़ रहे हैं और दोबारा अशांत माहौल नहीं होने देंगे। हम ईद को खराब माहौल में नहीं मनाना चाहते।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^