नड्डा के दौरे से हिमाचल की राजनीति में बहुत बड़ा बदलावः बिंदल
07-Jan-2024 07:37 PM 2680
शिमला, 07 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को दावा किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दौरे से राज्य के राजनीतिक वातावरण में बहुत बड़ा बदलाव आया है। डा. बिंदल ने यहां कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश का जनमानस जिला सोलन, सिरमौर, शिमला और महासू से उमड़ कर आया है और शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो कार्यक्रमों में भाग लिया है इससे हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखता है। इस जोश से साफ दिखता है की हिमाचल में फिजाएं और हवाएं बदल रही है। श्री नड्डा के दौरे से हिमाचल के राजनीतिक वातावरण में बहुत बड़ा बदलाव आया है और 2024 में प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भौकाल गई, कर रही निंदनीय बयान बाजी। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा के दौरे से प्रदेश सरकार पूरी तरह बौखलाई हुई नजर आ रही है और अनेक मंचों से उनके नेता एवं मंत्री निंदनीय बयानबाजी कर रहे हैं। डा. बिंदल ने कहा कि एक बार फिर जनता को ठगने का प्रयास हो रहा है, केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 1782 करोड़ की राहत राशि भेजी जो कि केवल आपदा के लिए जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का दर्द समझा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में 11000 मकान बनाने की स्वीकृति एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी आपदा कार्य में पूर्ण रूप से लगाया। पर कांग्रेस के नेता केवल मात्र केंद्र सरकार के खिलाफ एक माहौल खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं और एक नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं। डा. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता के साथ अन्याय कर रही है , राहत देने के बजाय केवल मात्र उन पर बोझ डालने का प्रयास कर रही है अगर देखा जाए तो प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। पहली कैबिनेट में पूरी होने वाली गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई, 1500 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को नही मिले, बेरोजगारों को नौकरियां नही मिली। यह सारी चीज कांग्रेस सरकार की वस्तुस्थिति दिखाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^