निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, दो की मौत, एक घायल
07-Jan-2024 07:12 PM 6466
शिमला, 07 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर कार गिर गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के समीप कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए सरियों पर जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे जिनमें से उपचार के दौरान दो की मौत हो गई है, जबकि एक अस्पताल में उपचाराधीन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^