नड्डा ने भगवान महाकालेश्वर की पूजा की
08-Mar-2022 05:17 PM 8657
उज्जैन, 08 मार्च (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सपत्निक भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। श्री नड्डा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इन्दौर से सडक मार्ग से महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बीडी शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। श्री महाकालेश्वर मन्दिर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री नड्डा को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^