नदी में नहाने गए तीन बच्चे पानी में डूबे
08-May-2022 10:45 PM 6951
भरतपुर 08 मई (AGENCY) राजस्थान में धौलपुर के राजघाट गांव में आज चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी नानी के घर राजघाट आए हुए तीनो बच्चे सुबह नदी में नहाने गए थे लेकिन जब दोपहर तक बे घर नहीं लौटे तो घर वाले उनकी तलाश करते हुए नदी पर पहुंचे। किनारे पर तीनों बच्चों के कपड़े पड़े हुए देखकर परिजनों ने बच्चों के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोपहर बाद बरपुरा निवासी खेमचंद के तीनों बेटे रोहित (10), चिराग (8) और कान्हा (6) के शवो को चंबल से बाहर निकाला। एक ही परिवार के तीन भाइयों के चंबल में डूब जाने के इस ह्रदयविदारक हादसे के बाद गाव में शोक की लहर छाई हुई है और घरों में चूल्हे तक नही जले है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^