नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम किया जाएगा-पूनियां
31-Dec-2021 09:44 PM 5676
जयपुर 31 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने नववर्ष के साथ ही भाजपा के मिशन 2023 की शुरुआत बताते हुए कहा है कि नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम किया जाएगा। डा पूनियां ने नव वर्ष की शुरुआत से पहले आज यहां प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 2023 की शुरुआत वर्ष 2022 के साथ ही होगी और प्रदेश भाजपा को और मजबूत और अधिक संगठित करने पर जोर ज्यादा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह मिशन 2023 के तहत संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए हर जिले में जाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नया वर्ष सबके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आने की कामना की। उन्होंने कहा कि कैलेंडर का पन्ना बदलता है तो हर कोई अपने काम और जीवन के व्यक्तित्व की समीक्षा भी करता है और उनकी भी यही कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि नये साल में वह कोशिश करेंगे कि विचारों में शुद्धता, जीवन और आचरण में ज्यादा सहजता लाने और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^