नहर में गिरी कार, मां बेटी की मौत
25-Nov-2023 11:36 PM 7319
खरगोन, 25 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में आज सायं एक कार नहर में गिर गई। घटना के चलते एक महिला और उसकी 7 वर्षीय पुत्री की मृत्यु हो गयी। बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि पंचवटी नहर में एक कार के असंतुलित होकर गिर जाने के चलते उसमें सवार 28 वर्षीय पूजा ठाकुर और उसकी 7 वर्षीय बेटी माही की मृत्यु हो गई। इस दौरान पूजा का पति आकाश ठाकुर किसी तरह बाहर निकल कर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^