ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाये जा रहे हैं प्रभावी कदम-पमरे
25-Nov-2023 06:43 PM 8659
भोपाल, 25 नवंबर (संवाददाता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) महाप्रबन्धक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने आज कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही संरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार पमरे महाप्रबंधक श्रीमती बंदोपाध्याय ने यहाँ भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी एवं विभागाध्यक्ष अधिकारियों के साथ संरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल संरक्षा एवं सुरक्षा और समय-पालन सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श के साथ ही रेलवे सुरक्षा को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गयी। उन्होंने स्वचालित सिग्नलिंग, कर्मचारियों के लंबे समय तक काम करने, यार्ड आधुनिकीकरण, यार्ड बुनियादी ढांचे, आपदा प्रबंधन टीम में सुरक्षा के विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने पाक्षिक सुरक्षा कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^