नक्सली को मार गिराने वाले हॉकफोर्स के जवानों का ह्दय से अभिनंदन: शिवराज
18-Dec-2022 11:16 PM 6755
भोपाल, 18 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले में एक इनामी नक्सली को मार गिराने वाले हॉकफोर्स के जवानों का ह्दय से अभिनंदन करते हुए आज कहा कि उन्हें और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को हॉकफोर्स के जवानों पर गर्व है। श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज हॉक फोर्स के शूरवीर जवानों ने बालाघाट के हराटोला जंगल में 12 लाख रुपये के इनामी नक्सली रूपेश को मार गिराया। वे हॉक फोर्स के जवानों की इस सफलता के लिए हृदय से अभिनंदन करते हैं। उन्हें और संपूर्ण मध्यप्रदेश को हॉकफोर्स पर गर्व है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^