पुलिस मुठभेड में बारह लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर
18-Dec-2022 11:13 PM 4289
बालाघाट, 18 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मलॉजखंड थाना क्षेत्र के जंगल में आज पुलिस के हॉकफोर्स के जवानों ने बारह लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलॉजखंड के हर्राटोला में ग्रामीणों से जोर जबर्दस्ती कर राशन एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री लेने पहुंचे नक्सली की सूचना मिलने पर हॉकफोर्स के जवानों को मौके पर रवाना किया गया। जंगल से आने वाले रास्ते पर नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन बीस से पच्चीस की संख्या में वहां पहुंचे नक्सलियों ने हॉकफोर्स के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हॉकफोर्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसपर नक्सली जंगल की आड लेकर वहां से भाग गए। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग में नक्सली का एक शव पाया गया। नक्सली से एक राइफल, राशन एवं नक्सली साहित्य बरामद किया गया। शव की पहचान केबी डिवीजन के खूंखार नक्सली रूपेश उर्फ हुंगा के रूप में हुयी, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा का निवासी है। इस पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र द्वारा संयुक्त रूप से 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^