नरेंद्र सिंह तोमर ने दीपावली की दी शुभकामनाएं
23-Oct-2022 08:09 PM 5290
मुरैना, 23 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी नागरिको को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह त्यौहार हर मनुष्य के जीवन में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। उन्होंने सभी नागरिको की सुख, समृद्धि प्रदेश और देश के समग्र विकास की मंगल कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^