स्कोर कार्ड को लेकर NBE ने जारी किया जरूरी नोटिस
02-Oct-2021 02:07 PM 2453
नई दिल्ली| नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBE) ने NEET PG रिजल्ट 2021 स्कोरकार्ड के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आधिकारिक नोटिस को उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET PG के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड NEET-PG वेबसाइट पर 9 अक्टूबर, 2021 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। स्कोरकार्ड किसी भी उम्मीदवार को पर्सनली नहीं भेजा जाएगा। NEET PG परिणाम 2021 28 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया था। इस साल जनरल वर्ग के लिए कट-ऑफ स्कोर 800 में से 302, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 800 में से 265 और यूआर-पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 283 था। राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची/श्रेणी-वार मेरिट सूची राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा तैयार की जाएगी। score card notice..///..nbe-issued-important-notice-regarding-score-card-320963
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^