नीदरलैंड में ट्रक से कुचलने से छह की मौत, सात घायल
28-Aug-2022 06:55 PM 7649
एम्सटर्डम 28 अगस्त (संवाददाता) दक्षिणी नीदरलैंड में एक ट्रक के बार्बेक्यू खाने वाले लोगों के एक समूह को कुचल दिया, जिसके कारण छह लोगों की मौत हो गयी है। द डच ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (एनओएस) ने रविवार को पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात स्पेनिश परिवहन कंपनी का एक ट्रक सड़क से उतर गया और निउव-बेयरलैंड गांव में एक आउटडोर बारबेक्यू की मेजबानी कर रहे लोगों के एक समूह में जा घुसा। मीडिया ने पहले बताया था कि दुर्घटना तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुयी है तथा सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुयी है। ट्रक का चालक 46 वर्षीय स्पेन का निवासी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया के मुताबिक चालक दुर्घटना के समय नशे की हालत में नहीं था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^