पाकिस्तान में बाढ़ से 28 और लोगों की मौत
29-Aug-2022 07:54 PM 5840
इस्लामाबाद, 29 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान में अनवरत बारिश और बाढ़ का कहर जारी है और पिछले 24 घंटों में 28 और लोगों की जानें गयी वहीं 48 लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक बाढ़ और वर्षाजनित घटनाओं में 1061 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1575 लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों में करीब 11 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इसी अवधि में 16 लोगों की मौत हुई है। एनडीएमए के अधिकारियों ने बताया कि देश में प्राकृतिक आपदा में 9,92,871 घर, 170 पुल और 157 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^