नीतीश कुमार फूलपुर या कहीं से चुनाव लड़ें, जमानत जब्त होगी : सुशील
18-Sep-2022 11:09 PM 8604
पटना 18 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहीं से भी लोकसभा का चुनाव लड़ें, जनता उन्हें बुरी तरह पराजित करेगी और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। श्री मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री पद का सपना देखने वाले श्री नीतीश कुमार भाजपा के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से इतना डरे हुए हैं कि वे बिहार से संसदीय चुनाव लड़ने के बजाय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ फूलपुर और मिर्जापुर से प्रत्याशी बनने की सोच रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^