युवा अधिकारी विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने का कार्य करें: जनरल सिंह
19-Sep-2022 11:27 PM 3839
देहरादून 19 सितम्बर (संवाददाता)उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को प्रतिभाशाली युवा अधिकारियों का आह्वान किया कि वे विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने का कार्य करें। जनरल सिंह ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीअसएए) में प्रशिक्षु अधिकारियों के 97वें फाउंडेशन कोर्स (आधारभूत पाठ्यक्रम) को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत नए सपने लेकर आगे बढ़ रहा हैं। तथा आपकी प्रतिभा, कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता के बल पर भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 के अमृतकाल में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा जिसमें आप सभी युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। राज्यपाल ने कहा कि गुणात्मक प्रशिक्षण द्वारा कार्यकुशल एवं जवाबदेह सिविल सेवा का निर्माण करके सुशासन स्थापित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अकादमी में नैतिक -मूल्य प्रदान व पारदर्शी परिवेश उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपसे पूरे राष्ट्र की अपेक्षाएं जुड़ी हैं जिस पर आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए उस पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि हमेशा सुशासन के प्रति समर्पित रहें। आपके प्रयासों का नतीजा धरातल पर उतरे यह आपकी सेवा का उददेश्य होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^