नीतीश ने पूर्व विधायक डॉ. त्रिभुवन नारायण सिंह के निधन पर जताया शोक
18-May-2022 10:31 PM 6588
पटना 18 मई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक डॉ. (कैप्टन) त्रिभुवन नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. (कैप्टन) त्रिभुवन नारायण सिंह एक कुशल राजनेता एवं समर्पित देशभक्त थे। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने सेना में अपनी भूमिका का निर्वहन किया था। वे 1985 में जीरादेई से विधानसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुये थे। समता पार्टी के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिंह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे राजेन्द्र कुष्ठ सेवा आश्रम, मैरवा, सीवान से भी जुड़े हुये थे और उन्होंने कुष्ठ रोगियों की लगातार सेवा की। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^