नीतीश ने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का किया शुभारंभ
22-Oct-2024 09:01 PM 7468
पटना 22 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का शुभारंभ किया। श्री कुमार ने मंगलवार को यहां सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में लगाई गई अलग-अलग प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और संबंधित उत्पाद एवं सेवायें के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखण्ड के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं सिंचाई मंत्री सतपाल जी महाराज, बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं पर्यटन से जुडे़ संगठन और कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^