नीतीश ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर जताया शोक
04-Dec-2021 11:58 PM 1941
पटना 04 दिसंबर (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दुआ ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2008 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^