नेपाल में सड़क हादसा, पांच की मौत, 19 घायल
04-May-2022 10:27 PM 3477
काठमांडू, 04 मई (वार्ता/शिन्हुआ) नेपाल के कावरेपालन चौक जिला में बुधवार को जीप और मिनीबस की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जीप 13 यात्रियों को लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। इसी दौरान 26 भारतीय नागरिकों को ले जा रही मिनीबस से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। कावरेपालन चौक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरि खातीवाड़ा ने बताया,'सभी मृतक नेपाली हैं, जो जीप में यात्रा कर रहे थे।' उन्होंने कहा कि भारतीय मिनीबस उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को ले जा रही थी और घायलों में 11 भारतीय शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^