निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति बनी भिवानी नगर परिषद की अध्यक्ष
22-Jun-2022 07:47 PM 4977
भिवानी,22 जून (AGENCY) हरियाणा में निकाय चुनावों के बुधवार को घोषित नतीजों के अनुसार भिवानी नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति भवानी सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने 25912 वोट पाकर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी इंदू शर्मा को 4305 वोटों से हराया। इंदू शर्मा को 21607 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मीनू अग्रवाल 20782 वोट लेकर रहीं जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रीति मान 16043 वोट के साथ चौथे नंबर पर रहीं। इकतीस सदस्यीय भिवानी नगर परिषद में वार्ड नंबर 7 से भवानी प्रताप सिंह सबसे अधिक 1807 वोटों के अंतर से जीते। सबसे कम पांच वोटों का अंतर वार्ड 24 की संजू शर्मा का रहा। वार्ड नंबर 26 से विनोद चावला निर्विरोध चुने गये। इस बार भिवानी नगर परिषद में चेयरमैन प्रीति भवानी सिंह अपने पति भवानी प्रताप सिंह के साथ पहुंचेंगी। इनके साथ दूसरे निर्वाचित दंपति वार्ड 11 से कर्मवीर यादव और वार्ड 12 से उनकी धर्मपत्नी कविता यादव विजयी रही हैं। बिल्लू बादशाह ने लगातार 8 बार जीत कर एक रिकार्ड बनाया है। उनके साथ उनकी पुत्रवधु संजू शर्मा ने वार्ड 24 से चुनाव जीता है और बहू और ससुर एक साथ नगर परिषद में पहुंचेंगे। एक पिता-पुत्र की जोड़ी भी इस बार नगर परिषद में पहुंच रही है। पिता प्रदीप कौशिक ने वार्ड 20 से और उनके पुत्र अंकुश कौशिक ने वार्ड 5 से चुनाव जीता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^