न्यायालय में 6 बार लिखित माफी मांग चुके केजरीवाल असत्य बोलने वालों के सरताज - सुशील
26-Feb-2024 08:33 PM 8920
पटना 26 फरवरी (संवाददाता) बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र बचाने की दुहाई देने वाले विपक्ष के इंडी गठबंधन के कुछ प्रमुख नेता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुल कर दुरुपयोग कर रहे हैं और गलत आरोप लगाने के बाद कोर्ट में आधा छह बार माफी मांगने वाले श्री अरविंद केजरीवाल तो असत्य बोलने वालों के सरताज बन गए हैं। श्री मोदी ने बयान जारी कर कहा कि शराब घोटाला में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2017 से अब तक अरुण जेटली, नितिन गडकरी, विक्रम सिंह मजीठिया, कपिल सिब्बल, अमित सिब्बल और अवतार सिंह भडाना से मानहानि का मुकदमा हारने पर सजा या भारी जुर्माना से बचने के लिए लिखित रूप से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव अपने विरोधी नेताओं पर जानबूझ कर असत्य आरोप लगाते हैं या अभद्र टिप्पणी करते हैं। जब इन्हें मानहानि के मामले में सजा होना तय लगने लगता है, तब ये अदालत में लिखित माफी मांग कर बच जाते हैं। क्या ये लोग लोकतंत्र बचा रहे हैं ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^