न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण के 7,347 नए मामले
06-May-2022 07:58 PM 4874
वेलिंगटन, 06 मई (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,347 नये मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि संक्रमण के इन नये मामलों में 2,346 मामले देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में दर्ज किए गए। इसके अलावा, संक्रमण के 79 मामले न्यूजीलैंड की सीमा पर पाये गये हैं। देश में इस दौरान न्यूजीलैंड के अस्पतालों में 363 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें से 18 लोग गहन देखभाल चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। मंत्रालय ने इस दौरान देश में 24 और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत होने की खबर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^