ओलावृष्टि से खराब फसलों की होगी विशेष गिरदावरी:खट्टर
03-Mar-2022 08:23 PM 2232
चंडीगढ़, 03 मार्च (AGENCY) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कहा है कि हाल ही में राज्य के कुछ जिलों में ओलावृष्टि के कारण रबी 2021-22 की फसलों को हुये नुकसान की विशेष गिरदावरी कार्य पहली मार्च से शुरू किया जाएगा। श्री खट्टर ने यह घोषणा राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलराज कुण्डू के प्रश्न पर दी। उन्होंने कहा कि राज्य में रबी फसलों की सामान्य गिरदावरी का कार्य 28 फरवरी तक किया जाता है। अभी हाल ही में भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों में गत 25-26 फरवरी को ओलावृष्टि हुई है इसलिए यह विशेष गिरदावरी मार्च में की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही विशेष गिरदावरी पूरी हो जाएगी, मुआवजा सीधा किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान, कपास, बाजरा जैसी खरीफ फसल 2020-21 के मुआवजे की राशि वितरित की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^