ओमीक्रोन के 39 समेत हरियाणा में कोरोना के 8900 मामले
16-Jan-2022 10:07 PM 8687
चंडीगढ़, 16 जनवरी (AGENCY) हरियाणा में आज ओमीक्रोन वैरिएंट के 39 मामलों के साथ कोरोनावायरस संक्रमण के 8900 मामले सामने आये जबकि छह लोगों की मौत हुई है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार इसीके साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाये गये कुल लोगों की संख्या आठ लाख 46 हजार 898 हो गई है। इनमें से सात लाख 85 हजार 518 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 51 हजार 253 है। महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हजार 104 हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^