ओरछा में राम राजा लोक का निर्माण होगा - शिवराज
23-Jan-2023 11:47 PM 4387
ओरछा, 23 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ओरछा में राम राजा लोक का निर्माण किया जाएगा। श्री चौहान बुंदेलखंड अंचल के निवाड़ी जिले में स्थित 'राजा श्रीराम' की नगरी ओरछा में सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और अन्य नेता भी मौजूद थे। श्री चौहान ने कहा कि ओरछा में 'रामराजा' विराजते हैं। इसलिए उज्जैन में श्री महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में रामराजा लोक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सतना जिले में स्थित चित्रकूट में 'वनवासी राम लोक' के निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में विस्तार से योजनाएं बनायी जाएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^