शाह और नड्डा ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर दी बधाई
23-Jan-2023 11:27 PM 4386
भोपाल, 23 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की विजय पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश नेतृत्व को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री नड्डा ने ट्वीट के जरिए कहा कि चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। वहीं श्री शाह ने ट्वीट कर कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत दिखाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री चौहान की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को हर तबके तक पहुंचाया है। इस जीत पर जनता का हार्दिक आभार और श्री विष्णुदत्त शर्मा व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। श्री चौहान और श्री शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^