पाकिस्तान को हरा कर भारत ने हासिल किया जौहर कप में कांस्य पदक
04-Nov-2023 09:03 PM 2555
जोहोर बाहरू (मलेशिया), 04 नवंबर (संवाददाता) भारत ने 11वें सुल्तान जौहर कप में शनिवार को खेले गये रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को 3-3 (6-5) से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। एक्शन से भरपूर इस मुकाबले में भारत के लिए अरुण साहनी (11'), पूवन्ना सीबी (42') और कप्तान उत्तम सिंह (52') ने स्कोर किया, जबकि पाकिस्तान के सुफियान खान (33'), अब्दुल कय्यूम (50') और कप्तान शाहिद हन्नान (57') ने स्कोर किया। निर्धारित समय दोनो टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं। पेनल्टी शूटआउट में भारत के गोलकीपर मोहित एचएस ने शानदार रक्षक की भूमिका निभायी और यह मुकाबला 6-5 शूटआउट से भारत के पक्ष में हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^